हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हजारा ग्रंट में शातिर चोरों ने लगभग आठ से दस लाख की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। यह चोरी लगभग सुबह 10:00 बजे दिनदहाड़े की गई है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के किस कदर हौसले बुलंद है। आपको बतादें कि पीड़ित श्रीमती शाहिना पति इमरान निवासी हजारा ग्रंट ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना सिडकुल को तहरीर देते हुए बताया कि मैं पांच तारीख को अपने माता-पिता के यहां गई थी। और मायका से ससुराल लगभग 100 मीटर की दूरी पर है। और पति इमरान रोज की भांति अपने कार्य से बाहर निकल गए थे। दिनांक 7/10/2020 बुधवार को लगभग 12:00 बजे मेरी नंद की बेटी ने आकर बताया कि मामी जी आपके घर का सारा सामान कपड़े वगैरा नीचे पड़े हैं। और खिड़की की जाली भी टूटी हुई है। मुझे बच्ची की बात पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन फिर भी मैं बच्ची के साथ चल पड़ी। और घर में आकर देखा कि सामान बिखरा हुआ पड़ा है। मैने अपने पति को इस संबंध में फोन कर सूचना दी। पत्र में बताया गया कि घर में रखा हुआ दस तोला सोना, पांच किलो चांदी और 15000 रुपये चोरों द्वारा चोरी कर ले गए हैं। जिसकी सूचना पीड़ितों ने 100 नंबर पुलिस को भी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। वही सिडकुल पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours