हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिले की खानपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के निकट सोलानी नदी की आड़ में भट्टी लगाकर कच्ची शराब निकाल रहे एक आरोपी को धर दबोचा है। वही सोलानी नदी में पानी होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो ओर साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण के साथ 2000 लहन को भी नष्ट किया है। आपको बतादे कि खानपुर पुलिस की अवैध कच्ची शराब के खिलाफ इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अवैध कच्ची शराब के कारोबार करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। खानपुर थाना अध्यक्ष का कहना है कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में नशीले मादक पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। उसी क्रम थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के समीप सोलानी नदी मे भट्टी लगाकर अवैध कच्ची शराब निकाल रहे एक व्यक्ति को दबोचा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सोलानी नदी में पानी होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर दो ओर इसके साथी फरार हो गए। उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नीटू पुत्र महानंद निवासी सिकंदरपुर थाना खानपुर बताया। उसने बताया वह दो फरार हुए आरोपी तीरथपाल व कलीराम के साथ  मिलकर कच्ची शराब निकालते हैं। जिसको वह यूपी में बेच देते हैं। जिसका उन्हें अच्छा दाम मिलता हैं। उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। दो ओर फरार हुए उसके साथियों पर भी लगातार दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह, कांस्टेबल संजय पवार, कांस्टेबल गोविंद रावत आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours