हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ग्रामीण उत्तर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में किया गया। उदघाटन सत्र में यम्केश्वर विधायक और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु खंडूरी, स्थानीय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अंतोदय योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि अंतोदय का मतलब सबसे अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी इसी आधार पर जनसेवा में विश्वास रखती हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भाजपा केंद्र और राज्य की सरकारे अंतोदय योजनाओं पर ही कार्य कर रही हैं। मोदी सरकार की अनेक महत्वपूर्ण योजना उज्जवला योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति योजना सभी अंत्योदय पर आधारित है। द्वितीय सत्र में जिला महामंत्री विकास तिवारी ने सोशल मीडिया और व्यक्तित्व विकास विषय पर अपने विचार रखें। तीसरे सत्र में बृज भूषण गैरोला पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और सहकारिता राज्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास के बारे में विस्तृत विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल की विकास कुमार और कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में महामंत्री सोहानवीर पाल, मंडल प्रभारी नवीन सैनी, और जिला मंत्री आशु चौधरी, चंद किरण सिंह, रीमा गुप्ता, संजय चौहान, अंकित चौहान, प्रधान सुशील, राज राणा, मनीष शर्मा, शिवम चौहान, अरविंद चौधरी, प्रीतम कुमार, रेनू चौधरी आदि ने प्रतिभाग किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours