हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ब्लड बैंक में चल रही रक्त की कमी को देखते हुए एक बार पुनः समाजसेवी संस्था ब्लड वोलेंटियर्स हरिद्वार की टीम आगे आयी और ब्लड वोलेंटियर्स के सदस्य मनीष लखानी की बिटिया बेबी नीतीशा के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 65 रक्तदानियो ने आकर रक्तदान किया। ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के संस्थापक अनिल अरोड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पिछले कुछ महीनों से रक्तदान शिविर नहीं हो पा रहे। जिसके कारण सभी ब्लड बैंको में रक्त की कमी लगातार बनी हुई एवं जरूरतमंद लोगों को रक्त की जरूरत पड़ने पर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में किसी आकस्मिक स्थिति में किसी मरीज को जरूरत पड़ने पर कोई मरीज के साथ कोई अनहोनी भी घटित हो सकती है। इसलिए जरूरतमंद लोगो कि पीड़ा को समझते हुए ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार ने रक्तदान शिविर आयोजित करने का फैसला लिया। ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के मुख्य संयोजक विशाल अनेजा जी कहा कि हम अपने बच्चो के जन्मदिन महंगे होटल में मनाते है, मगर लाखो खर्च कर के भी वो खुशी नहीं मिलती जो किसी का जीवन बचाने से मिलती है। इसलिए ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के सभी सदस्यों के बच्चो का जन्मदिन रक्तदान शिविर के रूप में आयोजित करने का चलन शुरू किया है।
ब्लड बैंक हरिद्वार की टीम से डाक्टर रविन्द्र चौहान, डॉक्टर विकास शर्मा, महावीर चौहान, दिनेश लखेड़ा, सतीश चंद, राखी जितवान, रैना नैयर, रजनी चौधरी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विवेक, अंजू, आशीष, हर्षित, विपिन, राहुल, साजन, विवेक, सौरभ, प्रमोद, राहुल, रजत,योगेंद्र, रितांशु, शहबाज, आयुष, सोनू, अनिल, गौरव, सन्नी, नीतीश, विशाल, महेंद्र, राहुल, सूरजभान, संजय, सचिन, अमर, आदिल, शाहिद, हृतिक, गोविंद, विनोद, सतीश, कार्तिक, रविकांत, मनमोहन, अमित, मुदित, प्रभजी ने रक्तदान किया। ब्लड वॉलिंटियर्स में से अनिल अरोड़ा, शेखर सतीजा, विशाल अनेजा, सुमित बंसल, नितिन कर्णवाल, हितेश कथूरिया, अशोक कालरा (चीकू), कन्हैया खेवड़िया, विशाल अरोड़ा, पार्थ कुमार, अजय शर्मा, अंकित नेगी, कन्हैया घोष और फुरकान अंसारी ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours