हरिद्वार की गूंज (24*7)


(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में 16 अक्टूबर से समस्त कोचिंग इंस्टिट्यूट खोलने का निर्णय लिया गया है। हरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन के आग्रह पर हरिद्वार के जिलाधिकारी सी० रविशंकर ने समस्त कोचिंग इंस्टिट्यूट को खोलने का निर्णय लिया है। परन्तु अभी सिर्फ 18 वर्ष से बड़े छात्र और छात्राए ही कोचिंग इंस्टिट्यूट में कोचिंग ले पाएंगे। त्योहारी सीजन के मद्दे नज़र प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सभी कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालक अपने इंस्टिट्यूट कोविड सुरक्षा नियमो का पालन करते हुए सिर्फ 18 वर्ष से बड़े छात्र और छात्राए को ही शिक्षा दे पाएंगे। हरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला उनके आग्रह पर जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया। हरिद्वार कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने बताया कि जिलाधिकारी ने उनके आग्रह को स्वीकार किया है। अध्यक्ष विभास सिन्हा ने सभी कोचिंग संचालको से अनुरोध किया है कि समस्त कोचिंग इंस्टिट्यूट सख्ती के साथ कोविड 19 के सुरक्षा नियमो का पालन करे और यह भी सुनिश्चित करे की कोई 18 वर्ष से कम का छात्र और छात्राए इंस्टिट्यूट में न आये। अपने अपने इंस्टिट्यूट में साफ़ सफाई का ध्यान रखते हुए प्रत्येक छात्र और छात्राओ को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही अपने संसथान में बेठाए।




Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours