हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दादूपुर गोविन्द पुर निवासी अशोक कुमार पुत्र जगबीर सिंह ने रेगुलेटर पुल के पास सुमन नगर रानीपुर रात्रि के समय मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात के द्वारा मारने की धमकी देते हुए पास में रखें 5500 रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और बेटे का पैन कार्ड लूटने के संबंध में थाने में मु०आ०सं०-299/2020 धारा 392 में अज्ञात मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए देर सांय मुखबिर की सूचना पर रेगुलेटर पुल से 50 मीटर आगे सलेमपुर की ओर से सावेज पुत्र शफीक उम्र  19 वर्ष निवासी ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर, नदीम पुत्र समीर उम्र 19 वर्ष निवासी उपरोक्त, दानिश पुत्र जहांगीर निवासी उपरोक्त, उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूटी गई 4100 सो रुपए, पैन कार्ड और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस up11 एएच 7753 बरामद की गई हैं। पुलिस ने अभियुक्त गुणों पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम धामी, चौकी प्रभारी सुमन नगर तनुजा शर्मा, कांस्टेबल सुमन डोभाल, कांस्टेबल अजय राज, कांस्टेबल चंदन चौहान, कांस्टेबल संजय तोमर मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours