हरिद्वार की गूंज (२4*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र की सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के शिवगढ़ गांव से सुल्तानपुर की ओर आ रहे एक युवक को घेराबंदी कर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशोक चौहान पुत्र फूल सिंह चौहान निवासी शिवगढ़ थाना पथरी बताया। वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार क्षेत्र में लगातार नशीले मादक पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में सुल्तानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज लोकपाल परमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours