हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या मारपीट जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं आए दिन महिलाओं के साथ मारपीट के मामले सामने आ रहे है, सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे करती हो, लेकिन वह धरातल पर कहीं नजर नही आ रहे है, ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर कोतवली क्षेत्र के कुन्हारी गांव से सामने आया है। जहां घर में अकेली महिला को देख गांव के ही तीन दबंगों ने उसके घर के अंदर घुसकर जमकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित महिला ने बताया गांव के ही राशिद, साकिब पुत्र मैमुद्दा और याकब पुत्र हमीद उनके घर के अंदर गाली गलौज करते हुए घुस आए, उसने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ लात घुस्सौ से सर और आखों पर वार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने बताया की मारपीट के दौरान उसकी एक आंख पर गंभीर चोट आई है,पीड़ित महिला ने सुल्तानपुर चौकी पुलिस को तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वही जब इस बाबत पर सुल्तानपुर चौकी में तैनात एसआई यशवीर सिंह नेगी से बात की गई तो, उन्होंने बताया की मामला उनके संज्ञान में है, शीघ्र ही जांच कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours