हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। मानव और वन्यजीवों के बीच के संघर्ष को विराम देने और वन संबंधित आकस्मिक घटनाओं से तुरंत निपटने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हेल्पलाइन नम्बर जारी करते हुए नम्बर जनता को समर्पित किया। वन एवं वन्यजीव हेल्पलाइन नंबर 1926 का लोकार्पण करते समय मुख्यमंत्री ने बताया की इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने में मदद मिलेगी और प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में घटित होने वाली घटनाओं की त्वरित जानकारी मिलेगी। साथ ही इससे वनों में तस्करी रोकने और जंगली जानवरों के अवैध शिकार जैसी तमाम समस्याओं का भी त्वरित समाधान हो सकेगा। इससे जनता को भी लाभ मिलेगा और किसी भी घटना की जानकारी देने के लिए सीधे विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क साधने में आसानी होगी। साथ ही अधिकारियों को भी ससमय सूचना प्राप्त करने में आसानी होगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours