हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में मादक पदार्थों, अवैध शराब के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चौकी मेहलचौरी, थाना गैरसैंण पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पान सिंह पुत्र इन्द्र सिंह, निवासी ग्राम टेंटुडा, थाना गैरसैंण को 72 पव्वे (सोलमेट मार्का) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना गैरसैंण पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उ०नि० हेमदत्त भारद्वाज चौकी प्रभारी मेहलचौरी, कानि. सलमान, कानि. रविन्द्र मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours