हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा नगर निगम में बढ़ रहे डेंगू व कोरोना के प्रकोप को देखते हुए दवाई छिड़काव कार्य प्रतिदिन कराया जा रहा है, जिस क्रम में अंबर तालाब, पुरानी तहसील, राजपूताना आदि में में दवाई छिड़काव कार्य कराया गया व निगम की  टीम द्वारा डेंगू से बचाव कार्य हेतु क्या करें,इसके बारे में नागरिकों को बताया गया। छतों पर पानी को एकत्र ना होने दें, फ्रिज से निकलने वाले पानी को एकत्र ना होने दें,गमलों  का पानी समय-समय पर बदलें, कूलर का पानी साप्ताह में दो बार बदलें। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा बताया की नगर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए नगरवासियों से अपील की, कि मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। सामान खरीदते समय छः फीट की दूरी बनाए रखें।साथ ही डेंगू से बचाव के लिए अपने आसपास पानी को एकत्र ना होने दें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours