हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार उत्तर जमालपुर मंडल की बैठक ग्राम बहादुरपुर जट में संपन्न हुई। जिसमें मंडल प्रशिक्षण वर्ग को लेकर योजना बैठक की गई। इस बैठक में हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला मंत्री आशु चौधरी ने प्रशिक्षण के विषय में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान और स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि मंडल का प्रशिक्षण शिविर दो दिवसीय रहेगा जिसमें मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, आदि सम्मिलित रहेंगे। सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह चौहान और विकास तिवारी ने बताया कि मंडल का प्रशिक्षण शिविर आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में लगेगा। इस अवसर पर विकास कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति और संगठन को मजबूत करने की योजना बताई जाएगी। इस अवसर पर चौधरी सत्य कुमार, चंद किरण सिंह, सोहन वीरपाल, नकली राम सैनी, प्रीतम सिंह, काशी राम, रेनू चौधरी आदि ने भाग लिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours