हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के रानीमाजरा निकट किसान के खेत में बिजली का ट्रांसफर पिछले काफी दिनों से खराब पड़ा था। जिसको बदलवाने के लिये न सिर्फ एक आम किसान बल्कि कटारपुर ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने हर सम्भव प्रयास किया। मगर हरिद्वार में ऐसे बिजली अधिकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो मीटिंग में तो ऐसे व्यस्त रहते हैं जैसे कि वो अपनी मेहनत और कर्मठता से अपने क्षेत्र की जनता को वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ सेवा देने के लिये दृढ़ संकल्प है। मगर धरातल में वो एक किसान के खेत का ट्रांसफर जिसे वो 2 दिन में बदलवाने की क्षमता रखते हैं उसको बदलवाने में वो अपनी सुस्त कार्य शैली के चलते कई दिन लगा देते हैं। ऐसे में आम जनता को जरूरत थी ऐसे दबंग जनसेवक की जो ऐसे सुस्त अधिकारियों से काम निकलवाने में निपुर्ण हो। ये कार्य किया भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा ने। जब नरेश शर्मा को पता चला कि किसानों, ग्रामीणों के काम करने में अधिकारी दिलचस्पी नही ले रहे। तो उन्होंने उस क्षेत्र के सम्बंधित विधुत अधिकारी को तत्काल ट्रांसफर बदलने को कहा। जिसके चलते उस क्षेत्र के किसानों का ट्रांसफर बदल पाया। जिसके बाद वहाँ के 10 किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी। जिसके खराब होने से अब तक काफी किसानों को अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नरेश शर्मा की एंट्री से वहाँ के उन पीड़ित लोगों में उत्साह का संचार हुवा है जिनके कार्य सुस्त, लापरवाह और कामचोर अधिकारियों के कारण अटके पड़े थे। लोकडॉन कि चलते पिछले कई महीनों से जनता दरबार न लगने के कारण आम जनता का उन अधिकारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। जो अपना वाटसअप नम्बर छोड़ो सामान्य नम्बर देने से भी बचते हैं। फिर यदि कोई उनका कही से मोबाइल नम्बर ले भी ले। तो वो आम जनता के अलावा जनहित में कार्य करने वाले पत्रकारो के फोन का रेस्पॉन्स देना भी फिजूल समझते हैं। वो भूल जाते हैं कि उत्तराखंड के हरिद्वार में अपना ट्रांसफर कराने में वो कितनी मेहनत करते हैं। नरेश शर्मा के द्वारा ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिये उस क्षेत्र के सभी किसानो ने नरेश शर्मा का आभार व्यक्त किया हैं। इस बारे में नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में किसानों और ग्रामीणों का शोषण बर्दाश्त नही किया जायेगा, इसके अलावा जनता की सेवा में वो ऐसे ही कार्य करते रहेंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours