हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा प्रतिदिन नगर निगम के अलग-अलग वार्डों में पर्यावरण मित्रों द्वारा नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिसके लिए नगर निगम रुड़की की नाला गैंग नालों की सफाई का कार्य कर रही है, नगर में बने सभी छोटी व बड़ी नालियों का सफाई कार्यों का निरीक्षण मेयर गौरव गोयल स्वयं मौके पर जाकर कर रहे हैं। माहीग्रान व गुलाब नगर में बने बड़े व छोटे नालों की सफाई का कार्य किया गया। सभी नालों में ब्लॉकेज होने के कारण पानी ओवर फ्लो रहा था, जिसको आज नाला गैंग द्वारा साफ कर दिया गया। नालों में एकत्र कूड़े को निकालने का काम तेजी से करा दिया गया। मेयर गौरव गोयल प्रतिदिन नालों की सफाई का निरीक्षण स्वयं करते हैं ताकि सफाई का कार्य पूर्ण रूप से हो उसमें कोई कमी ना रहे। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा बताया गया कि नगर निगम रुड़की जलभराव की समस्या से रुड़की एंव नगरवासियों को निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours