हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। रुड़की इस स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज राजपूताना स्थित मेयर गौरव गोयल के आवास पर पहुंचकर उन्हें आगामी पांच नवंबर को होने वाले परिचय सम्मेलन का निमंत्रण दिया तथा इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या भी बताई। अध्यक्ष ओम रवि प्रकाश ने मेयर गौरव गोयल द्वारा नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा कहा कि रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया की कई समस्याएं नगर निगम के द्वारा समय पर निस्तारित की गई हैं। उन्होंने एरिया में कुछ लाइटें लगाने तथा कई और छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण करने की मांग मेयर गौरव गोयल से की। मेयर गौरव गोयल ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए वह इंडस्ट्रियल एरिया की सभी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी तरह गंभीर हैं तथा शीघ्र ही बाकी समस्याओं का निस्तारण भी उनके द्वारा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मुकुल गर्ग, विजय भारद्वाज, विकास सिंघल, नीरज शिवा, शशांक जिंदल, अजय भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours