हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। सीमली पत्नी मांगेराम निवासी अकोढा खुर्द ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके ही गांव के निखिल, भोला, विशाल पुत्रगण रामफल व उसका जवाई जो कि प्रतापपुर निवासी है। झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। आरोप है कि बीती 26 अगस्त को  रात्रि के समय लगभग 10:00 बजे का वाक्य है यह सभी लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए उसके व परिवार के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया इस दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और यह लोग जाते जाते उनको जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वहीं लक्सर कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है तहरीर के आधार पर निखिल, विशाल, भोला और अनुज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours