हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। 1 सितम्बर को जिला कारागार पुरसाडी से 02 कैदी फरार हो गये थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने के पश्च्यात पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक चमोली आशीष भराद्वाज के पर्यवेक्षण में एंव निरीक्षक थाना चमोली महेश कुमार लखेडा के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर उक्त अभियुक्तों की बरामदगी हेतु पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की जा रही थी, एवं कॉम्बिंग की जा रही थी, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा जनपद की सीमा से बाहर जाने वाले वाहन एवं व्यक्ति की गहनता से चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 2 सितम्बर को पुलिस द्वारा फरार एक अभियुक्त दीपक राणा को जनपद के अंदर ही ग्राम पलेठी से गिरफ्तार किया गया था। दूसरे अभियुक्त की लगातार ढूंढ खोज की जा रही थी उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस टीम को सफलता मिली एवं पुलिस द्वारा फरार दूसरे अभियुक्त को भी बरामद किया गया है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त नवीन चंद को आज शाम समय 17.15 बजे ग्राम पंचायत देवर खडोरा स्थित झिल के पास से गिरफ्तार किया गया। फरार अभियुक्तों को सकुशल गिरफ्तरी करने पर पुलिस टीम के उत्साहबर्धन हेतु पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा 5000/- रू० नगद ईनाम व पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा 2500/- रू० नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी। पुलिस टीम में महेश कुमार लखेड़ा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली, उ.नि. कमल कांत रतूड़ी, कानि. अनिल रांटा, कानि. दीपक पुरोहित, कानि. प्रदीप, कानि. संदीप उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours