हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। फ्रेंड्स कॉलोनी में एक सूखे पेड़ की लिखित शिकायत पार्षद रेणु अरोड़ा द्वारा एक वर्ष पहले की गई थी। जहां एक वर्ष पूर्ण होने के बाद भी नगर निगम कुम्भकर्ण की नींद ने नही जागा, ओर कॉलोनी वासियों को दो चार होना पड़ रहा था। पार्षद रेणु अरोड़ा ने अधिशासी अभियंता को द्वारे अवगत कराया गया, ओर विरोश किया गया जब जा के नगर निगम कुम्भकर्ण की नींद से उठा और सूखे पेड़ का संज्ञान लिया। 

क्या है पूरा मामला: पढ़िए

प्रार्थना पत्र के दिनांक से 560 दिन में कटा पेड़, पार्षद रेणु अरोड़ा ने नगर निगम का सुस्त प्रणाली पर भी आभार जताया। जब इस बारे में पार्षद रेणु अरोड़ा से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से वार्ड संख्या 23 रामनगर के फ्रेंड्स कॉलोनी के बाहर एक सूखे पेड़ को कटने के लिए लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। उन्होंने बताया कि संज्ञान पूरे साल नहीं लिया गया, जिसके लिए उस पेड़ का 1 साल पूरा होने के बाद भी पेड़ नहीं कटा गया। पार्षद रेणु ने बताया कि तब शिकायत वर्ष पूर्ण होने पर केक भी कटवाया गया था। उसके भी काफी समय तक पेड़ नहीं काटा गया, देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा  सूखे पेड़ को काट दिया गया। जहां पर विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद करने के लिए भी सहायता ली गई। जिसमें अधिशासी अभियंता द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया, जहां स्थानीय लोगों ने मदन कौशिक व पार्षद रेणु अरोड़ा का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours