हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत आयाम की ओर से श्री राम जन्मभूमि के शिलान्यास के पावन अवसर पर मां गंगा के किनारे दीपदान किया गया। संस्कृत आयाम के प्रांत प्रमुख राहुल शर्मा ने कहा कि आज पुनः भारतवर्ष के लिए गौरवशाली क्षण है। आज हम सभी देशभर में दीपावली का त्यौहार मना रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास के पावन अवसर पर 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद यह अवसर हम सभी देशवासियों के लिए गौरवमई अभिकल्पनीय है। संस्कृत आयाम के द्वारा प्रांत भर में मिठाई वितरण, शुभकामनाएं और दीपदान का कार्य शाम के समय होता रहा। भगवान श्री राम के भूमि पूजन शिलान्यास के कार्यक्रम से समस्त विश्व में फैली कोरोना महामारी पर जल्द ही विजय का उद्घोष करेंगे भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं, हम सभी को उनके द्वारा बताए गए मार्गो पर चलना चाहिए। 
वहाँ उपस्थित सभी लोगो ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि समस्त विश्व में फैली कोरोना महामारी को जल्द से जल्द समाप्त करें, देशभर में आपसी भाईचारा बना रहे। दीपदान करने वालों में नितिन तोमर, संजीत, नमन गोस्वामी, विवेक लटियाल, मृदुल ठाकुर, अजय कुमार, दीपक जोशी, नितेश स्वामी, आकाश कुमार, हिमांशु कुमार, अंकुर आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours