हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल विधानसभा अध्य्क्ष नितिन यादव के नेत्रत्व में नेशनल हाइवे 58 में टूटी सड़के गड्ढो को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। साथ ही सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और राज्य सरकार का पुतला फूंका गया। वहीं नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार हाइवे सहित पुरे हरिद्वार में सड़क में बड़े गड्ढे हो रखे है। जिसके कारण वाहन चला रहे लोगो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता  है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे कीचड़ युक्त होने के कारण दुर्घटनाये घट रही है। मगर शहर विधायक और सरकार के जनप्रतिनिधि हाइवे को दुरस्त कराने में नाकाम साबित हो रहे है। अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि सड़को को जल्द से जल्द ठीक नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस तुषार कपिल, पार्षद कैलास भट्ट और पवन शर्मा ने कहा कि हरिद्वार विधायक प्रदेश में मंत्री है वो रोज इन रास्ते से गुजरते है पर उन्हें सड़कों में गड्ढे दिखाई नही देते। या दिखाई तो देते है पर उनमे इन गड्ढो को सही करवाने की इक्छा शक्ति नही है। महानगर महासचिव आकास भाटी, सेवादल महामंत्री अंकित शर्मा और युवा नेता वेदांत उपाध्याय ने कहा कि गड्ढो में जलभराव से मलेरिया जैसी बीमारिया पैदा हो रही है। उत्तराखंड प्रदेश सरकार कहती है की हमारी सड़के गड्ढा मुक्त है। पर इनकी स्थिति कैसी है आप हाइवे पर स्वयं जा कर देख करते है। की गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे। अगर जल्द सरकार नही जागी तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालो में सेवादल उपाध्यक्ष दीप बीस्ट, तरुण सैनी, ऋषभ वशिष्ठ, शहर सचिव अरविन्द चौहान, सेवादल वार्ड 5 अध्य्क्ष नरेंदर राजपूत, मोनू राजपूत, शिव कुमार राजपूत, गौरव पाल, शानू गिरी, शुभम जोशी, अजय गुप्ता, पंकज चौबे आदि उपस्तिथ रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours