हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एक तरफ जहां झबरेड़ा से भाजपा विधायक आए दिन सड़कों और पुलों के शिलान्यास और उदघाटन करने में जुटे हैं वहीं माधवपुर गांव आज भी विकास कार्यो से कोसों दूर है। गांव के ग्रामीण विधायक और सांसद से बेहद नाराज है। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव की सड़क ना बनने के कारण बड़ा फैसला लिया और स्वंय ही अपने पैसे से सड़क बनाने में जुट गए हैं। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने अपने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ज़ोरदार नारेबाजी भी की है। आपको बता दें कि माधोपुर गांव में सड़कें ना बनने से लोग बेहद परेशान है इतना ही नहीं मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली सड़कें भी पूरी तरह से टूट चुकी हैं जिसके चलते हल्की बरसात होने पर गांव में जल भराव की स्थिति बन जाती है। गांव के कब्रिस्तान वाली सड़क भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों ने अब अपने प्रयास से इस रोड़ को तैयार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण अपने स्तर से मिट्टी और रेत डालकर सड़क बनाने के काम में जुटे हैं। नाराज़ ग्रामीणो ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक उनके गांव का किसी तरह का कोई विकास नहीं हुआ है पानी, बिजली, सड़कें और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधा ना होने से लोग परेशान हैं। और शासन प्रशासन भी गांव की समस्या से बेखबर बने हुए हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours