हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। ब्लॉक बहादराबाद के कटारपुर जियापोता पंचायत के अंतर्गत जियापोता गांव के रविदास मंदिर क्षेत्रवासियों की असुविधा को देखते हुवे ग्राम प्रधान नूतन कुमार द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण कराया गया। इससे पूर्व इस रास्ते मे पानी, कीचड़ के कारण स्थानीय लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। जिसके निवारण हेतु यह इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा रास्ता सही किया गया। जिसके बनने के बाद यहाँ रहने वाले सभी वर्ग वाले आयु के लोगो में खुशी देखी गयी है। साइकिल मिस्त्री नेतराम ने कहा कि ग्राम प्रधान नूतन कुमार के कार्यकाल में गांव में काफी विकास हुवा है। इसके अलावा समाजसेवी सन्दीप कश्यप ने बताया कि नूतन कुमार विकास कार्यो में किसी तरह का पक्षपात नही करते हैं। लोकडाउन के समय भी उन्होंने अपनी सभी जिम्मेदारी भलीभांति निभाई हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours