हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज भेल क्षत्रिय समाज की महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान ने श्री राम मंदिर शिलान्यास पर जताई खुशी, कहां पूरे भारत में गूंज रहा जय सिया राम का नारा, आज श्री राम जन्म भूमि पूजन अयोध्या में किया गया है जिसको लेकर पूरे भारत में जय सिया राम का नाम गूंज रहा है ना जाने कितने वर्षों और लंबे इंतजार के बाद आज वह घड़ी आई है, जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा था, कितनी सरकारें आई और वादे करके चली गई लेकिन किसी ने भी श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर का निर्माण कार्य नहीं करा पाए। लेकिन अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है, क्योंकि आज इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन भेल क्षत्रिय समाज के महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान ने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद आज ऐसा दिन आया है जो कलयुग में असली दीपावली के रूप में मनाया जा रहा है, उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि सभी अपने घरों में दीप अवश्य जलाएं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours