हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है। वे 84 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति की हालत रविवार के बाद से ही बिगड़ गयी थी और वह बेहोशी की हालत में वेंटीलेटर पर थे। मुखर्जी को गत 10 अगस्त को सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया। मुखर्जी की हालत में रविवार के बाद से गिरावट दर्ज की गयी थी। फेफड़े में संक्रमण के कारण उनके कुछ अन्य अंगों की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही थी। पूर्व राष्ट्रपति के मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए पिछले दिनों उनका ऑपरेशन भी किया गया था। परन्तु उनके निधन से पूरे देश में दुख की लहर छा गयी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours