हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। जीवनदीप आश्रम स्थित श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर में जीवनदीप पीठाधीश्वर वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आश्रम में 22 अगस्त को गणपति स्थापना हुई, जो एक सितंबर तक रहेंगे। महाराज जी इस बार मिट्टी के गणेश जी की स्थापना ना करके आश्रम में उपस्थिति धातु के गणेश जी की चलप्रतिष्ठा करवाई है, जिससे जल प्रदूषण से बचा जा सके। प्रतिदिन गणेश उत्सव धूमधाम से भक्तों द्वारा मनाया जा रहा है।मेयर गौरव गोयल ने आश्रम पहुंचकर गणेश जी की पूजा अर्चना की और लड्डू का भोग लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते सरकार के बताए सभी निर्देशों का पालन हम सभी का कर्तव्य है और इसी का पालन कर हम इस कोरोनावायरस से लड़ कर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर पंडित मोहित शास्त्री, प्रवीण सब्बरवाल, श्रीमती नूतन सब्बरवाल, इं. शिवकुमार, श्रीमती सुदर्शना, केपी सिंह, बारू सिंह, बृजमोहनसैनी, डॉ.बृजपाल, जितेंद्र, प्रदीप, ललित, मनोज पांडे, दीपक गोस्वामी, कृष्ण कुमार, प्रवेश दीवान आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours