हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने नगर पालिका परिषद, पीडब्ल्यूडी एनएचआई और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ लक्सर में बने दुर्गा मंदिर को गोवर्धनपुर में वाल्मीकि मंदिर और लक्सर गांव में एक मजार को हटाया गया। इस दौरान जब लक्सर में दुर्गा मंदिर को हटाया जा रहा था तो कुछ स्थानीय लोगो व महिलाओं ने जोरदार पुलिस प्रशासन का विरोध किया। कुछ महिलाएं तो मंदिर के सामने ही विरोध मे बैठ गई, मौके पर मौजूद एसडीएम पूरण सिंह राणा, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी और बाजार चौकी इंचार्ज ने मुश्किल से महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। और महिला पुलिस ने महिलाओं को मंदिर के सामने से हटाया। वहीं एसडीएम पुरण सिंह राणा का कहना है माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार जितने भी हाईवे पर धार्मिक स्थल बने हैं उनको ध्वस्त किया जा रहा है, कुछ धार्मिक स्थलों को पहले हटा दिया गया था, और कुछ धार्मिक स्थलों को अब हटाने की कार्रवाई जारी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours