हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से मुखबिर की सुचना पर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को धर दबोचा। वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है की हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार क्षेत्र में नशीले मादक पदार्थों की बरामदगी तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है, उसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर बहादरपुर गांव की रेलवे फाटक से अभियुक्त पिंटू कुमार पुत्र मेघराज व मांगेराम पुत्र मोल्हड निवासी पीतपुर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिफ्तार किया गया है, दूसरी ओर सुल्तानपुर क्षेत्र के हनुमान चौक से फूलगढ़ मार्ग की ओर से आ रहे विपिन उर्फ पोपिन पुत्र रकम पाल निवासी टांडा महतोली को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने बताया तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours