हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अध्यात्म, संस्कार, योगा, मेडीटेशन, महिला शशक्तिकरण, स्वरोजगार आत्मनिर्भरता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्य करने वाली संस्था छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज कोरोना वारियर्स एवं संस्था द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया, संस्था द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित धूप, सामग्री, प्रसाद, अचार,पापड़,बडी, नमकीन, जेम इत्यादि प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ विनोद आर्य जी राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार रहें। विशिष्ट अतिथि डॉ टिबरवाल विशेष अतिथि भारतीय मजदूर संघ हरिद्वार के वरिष्ठ नेता उमेश श्रीवास्तव जी एवं आर्य निर्मात्री सभा के उत्तराखंड अध्यक्ष श्री विजय पाल सिंह आर्य जी रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता भाटिया ने एवं कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सन्दीप सिंहानिया प्रजापति ने किया। संस्था द्वारा लॉक डाउन में सेवाकार्य करने वाले वालंटियर को कोरोना वारियर्स सर्टिफिकेट भी बांटे गए एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी प्रमाण पत्र दिए गए।
डॉ विनोद आर्य ने कहा संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं शसक्त बनाने का सराहनीय कार्य कर रही है हमारी ओर से संस्था को भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। विभिन्न वक्ताओ द्वारा समाज के संस्कार एवं नैतिक मूल्यों पर विचार प्रकट किए गए।
कार्यक्रम में ज्योति प्रजापति, श्रीमती सुदेश, मंजू, नेहा, पवनदीप, प्रवीण बरदिया, रामलाल प्रजापति, अंकित प्रजापति, अशोक कुमार, नीलम,बन्दना, प्रदीप प्रजापति, वीरेन्द्र चौहान, इत्यादि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours