हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना वायरस महामारी के चलते मानव प्रजाति का भविष्य अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में कदम फाउंडेशन ट्रस्ट सामाजिक संस्था द्वारा लॉकडाउन से अनलॉक तक मुश्किलों घड़ी में गरीबों की हर संभव सहायता हेतु पूर्ण सहयोग किया है। अप्रैल माह से लगातार जरुरतमंद परिवारों हेतु जरुरत के समान जरूरतमंद परिवार को प्रदान किया गया है, गरीब, विधवा दिव्यांग, मजदूरी करने वालो के परिवारो को राशन एवं बिस्कुट, कपड़े धोने का साबुन, शैंपू, नहाने का साबुन, मास्क , सैनीटाईजर, वीम बार, टूथपेस्ट, सर्फ आदि उपलब्ध कराया गया। कदम फाउंडेशन नर सेवा, नारायण सेवा को मानते हुए पुनीत उद्देश्य से काम कर रही है। कदम फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन राजवंश का कहना है प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों को जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराना ही एकमात्र उद्देश्य है। समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि कदम फाउंडेशन ट्रस्ट सच्ची निष्ठा से निरन्तर सेवा भाव से लगकर अलग अलग स्थानों में गरीब, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित कर रही हैं। संस्था का एक ही उद्देश्य है कोई भी गरीब परिवार भूखा ना सोए, एवम आवश्यक वस्तुओं की उन्हें कमी न हो। अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि मानवता की सच्ची सेवा करने का अवसर कभी कभी मिलता है। इस पुनीत कार्यक्रम में आलोक गिरी महाराज, डॉ एम. आर. वैध, मोतीराम, टेलीकॉम एडवाइजरी कमेटी सदस्य भारत सरकार - अरविंद श्रीवास्तव, मनोज गौतम, वरिष्ठ समाज सेवी जगदीश लाल पाहवा, राज वर्मा, आशु वर्मा, मनोज कुमार रावत, अनिल चौहान, रिंकी राजपूत, पुलकित गर्ग, दिनेश राणा, रवि बुद्धा, महेंद्र कुमार, नवीन चौहान, मनु शिवपुरी, मनीष चौहान, सुरेंद्र ठाकुर, डॉ महेंद्र राणा, विनित तिवारी, अतुल कुमार, बी.डी शर्मा, तरुण शर्मा, नितिन शर्मा, अजय पोखरियाल, ए. के शर्मा, सुभाष जायसवाल, दीपेश गर्ग, शुभम अग्रवाल, देवी बुद्धा, सुमन चौहान, सुमित सिंघल, दीपक छाचर, आशीष गॉड, व्योम कुमार का कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग रहा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours