हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सरकार के संरक्षण में हो रही निषिद्ध क्षेत्र में शराब की सप्लाई अब दिन प्रतिदिन व्यापक स्वरूप धारण करती जा रही है। लेकिन हद तो तब हो गई जब एक समाचार पत्र के संपादक ने पुलिस को शराब सप्लाई की सूचना दी तो पुलिस इतने विलंब से पहुंची कि शराब तस्कर मय शराब मौके पर ही स्कूटी छोड़कर भागने में सफल हो गया। प्रत्यक्ष रुप से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर एक युवक ज्वालापुर के मोहल्ला कस्साबान की पुलिया के पास खड़े होकर किसी को फोन कर रहा था। उसी समय वहां से गुजर रहे एक पत्रकार को स्कूटी पर कंबल में लिपटी रखी एक पेटी पर शक हुआ तो उन्होंने स्कूटी सवार युवक से कपड़ा हटाने को कहा। जब उन्होंने स्वयं पेटी से कपड़ा हटाया तो उसमें अंग्रेजी शराब की छोटे साइज की बोतलें थी। स्कूटी सवार से जब मास्क हटवाकर कर उसका वीडियो बनाया। और तुरंत इसकी सूचना कोतवाली ज्वालापुर को दी। पुलिस को मौके पर पहुंचने में हुए विलंब का फायदा उठाकर शराब तस्कर मय शराब की पेटी के भागने में सफल रहा। जबकि स्कूटी संख्या यूके08ए एम 7934 पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। स्कूटी के मालिक और शराब तस्कर प्रदीप की पुलिस तलाश कर रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours