हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। लखपत सिंह पुत्र महिपाल सिंह, निवासी ग्राम मलतुरा, थाना थराली, जनपद चमोली द्वारा थाना थराली पर सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK 07 BS 0727 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई है। सूचना पर थाना थराली पर मुकदमा अपराध संख्या 21/2020 पंजीकृत किया गया। और पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल की ढूंढ खोज शुरू की गयी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त मोटरसाइकिल को नारायणबगड़, परखाल तिराहे से अभियुक्त बलदेव लाल पुत्र दीवानी लाल निवासी ग्राम क्विलि, प०वृ० चोपरा, जनपद रुद्रप्रयाग के कब्जे से मात्र 12 घण्टे में बरामद किया गया। पुलिस टीम मेंं ध्वजवीर सिंह, थानाध्यक्ष थराली, उ०नि० नितिन बिष्ट, का० सुमन राणा, का० रोशन शाह मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours