हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है, गैंगस्टर मे वांछित चल रहे पांच अपराधियों को खानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूर्व में लूट चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था गैंगस्टर मामलों में वांछित चल रहे यह अपराधी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे, खानपुर पुलिस ने कई बार टीम बनाई और कई बार दबिश दी लेकिन कोई कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। आला अफसरों के निर्देश के बाद खानपुर पुलिस ने एक साथ कई जगह दबिश देकर पांच गैंगस्टर अपराधियों को धर दबोचा। वहीं खानपुर थाने में पहुंचे एसपी देहात संपन्न किशोर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल देहरादून द्वारा चलाए जा रहे वांछित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर खानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में गठित की गई टीम के द्वारा गैंगस्टर के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया आरोपी शाह आलम, सलीम, मोनिश, अंकित आसिफ इन पांचों के द्वारा पूर्व में लूट, चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया वांछित आरोपियों व इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में यह खानपुर पुलिस की उपलब्धि है, इसके लिए हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूरी पुलिस टीम को 25 सो रुपए पुरस्कृत किया गया है, उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में, राजन सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी, पीडी भट्ट थानाध्यक्ष खानपुर, एसआई उपेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई आशीष नेगी, एसआई कल्पना शर्मा, कांस्टेबल रविंद्र भंडारी, कांस्टेबल सुधीर चौधरी, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल शांति शर्मा, कांस्टेबल रितु चौधरी आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours