हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल के पास स्थित राइस मिल तिराहे पर ट्रक और फोर व्हीलर की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि फोर व्हीलर कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि कार सवार व्यक्ति की बाल बाल जान बची, अन्यथा कार की कंडीशन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोई बड़ी दुर्घटना भी व्यक्ति के साथ घट सकती थी। 
घटना की तत्काल जानकारी कार सवार व्यक्ति द्वारा ज्वालापुर कोतवाली को दे दी गई है, मौके पर पहुची पुलिस, बताया जा रहा है कि फोर व्हीलर कार सवार रघु कुमार आईडीबीआई बैंक अतमलपुर बोंगला बहादराबाद का ब्रांच मैनेजर है। जो अपने कार्य के लिए हाईवे से बहादराबाद की ओर जा रहे था।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours