हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कोरोना संक्रमण के चलते हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा साप्ताहिक बंदी के निर्देश पर लक्सर उप जिलाधिकारी लक्सर ने व्यापार मंडल और क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर साप्ताहिक बंदी पर सुझाव मांगे थे। जिस पर नगर के व्यापारियों द्वारा साप्ताहिक बंदी का दिन सोमवार का दिन घोषित किया गया। साथ ही उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा ने नगर पालिका को निर्देश दिए थे कि वह साप्ताहिक बंदी के दिन नगर को सैनिटाइज करेंगे।
उसी के अनुपालन में आज लक्सर नगर पालिका द्वारा नगर को सैनिटाइज किया गया और नगर के सभी व्यापारियों ने भी सप्ताहिक बंदी में अपना पूरा सहयोग दिया और नगर की सभी दुकाने पूर्ण रूप से बंद रखी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गोहर हयात का कहना है नगर में साप्ताहिक बंदी पर नगर पूर्ण बंद है और नगर पालिका द्वारा पूरे नगर को सैनिटाइज किया जा रहा है जिसमें नगर के सभी व्यापारियों द्वारा नगरपालिका को सहयोग किया जा रहा है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours