हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। समाज का अटूट तथा अभिन्न अंग व्यक्ति है। जिसके स्वास्थ्य की चिन्ता किया जाना स्वभाविक है। वैसे तो स्वास्थ्य की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का मानवीयकृत्य है। फिर भी सामाजिक पृष्ठभूमि में इस दायित्व का निर्वहन करने के लिए हमारे सामाजिक ढाॅचे मे चिकित्सक की व्यवस्था करते हुए उन्हे मानवीय गुणों एवं सेवाभाव से समर्पित योद्वा के रूप में सम्मान प्रदान किया गया है। हरिद्वार की तेज-तर्रार ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने आज डाॅक्टर्स डे पर जनपद के सभी डाॅक्टर्स को जनसेवा एवं आम व्यक्तियो के स्वास्थ्य की रक्षा को समर्पित भाव से सेवा करने पर बधाई एवं शुभकामनाए दी है।
आज ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने शिवालिक नगर, बहादराबाद, ज्वालापुर, मौहल्ला पाॅवधोई, आर्य नगर आदि स्थानों पर निरीक्षण करते हुए कैमिस्ट पर उपलब्ध दवाईयों का औचक निरीक्षण किया, ड्रग इंस्पेक्टर ने क्लीनिक व मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के साथ-साथ दवाईयों की जांच की, ओर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि दवाईयों की रख रखाव के साथ क्लीनिक व मेडिकल पर साफ-सफाई बहुत जरूरी है। इस अवसर पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहाॅ कि देश, काल एवं स्थिति के कारण कभी-कभी इस सेवाभाव में कुछ गिरावट महसूस होती है।
जिसके कारण एक चिकित्सक के सम्मान मे कुछ कमी अनुभव होती है। परन्तु आज 1 जुलाई डाॅक्टर्स-डे के दिन इन कमियों को भूलकर एक चिकित्सक के मानवीय गुण एवं समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण भाव सभी डाॅक्टर्स के प्रति आदर एवं सम्मान के साथ अभिनंदन करने का दिन है। कोविड-19 के कारण देश में उत्पन्न स्थिति का डाक्टर्स तथा स्वास्थ्यकर्मी ने जिस प्रकार दिन-रात कार्य किया है। उसके लिए सभी डाॅक्टर्स बधाई एवं सम्मान के पात्र है। उन्होने सभी लोगों से डाॅक्टर्स का सम्मान करने की अपील भी की है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours