हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बेहतर कार्य प्रणाली एवं कानून व्यवस्था के प्रति सख्त तथा आम आदमी के अधिकारो के संरक्षण के प्रति संवेदनशील आदि अनेक गुणों के धनी अजय रौतेला का स्थानान्तरण कुमाऊं मडल मे आई०जी० के पद पर स्थानान्तरण होने पर हरिद्वार पुलिस ने उन्हे विदाई दी। हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस० ने आई०जी० अजय रौतेला को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। 
उन्होने कहाॅ कि कार्यशैली के द्वारा व्यक्ति का व्यक्तित्व प्रदर्शित होता है और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर दूसरे लोगों उनके जैसा बनने का प्रयास करते है। ऐसा व्यक्तित्व सेवा कार्यकाल में सदैव स्मृतियों के बना रहता है। अपनी इस  कार्यशैली से अजय रौतेला हरिद्वार पुलिस के लिए सदैव स्मरणीय रहेगे। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours