हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोरोना से निपटने के लिए हरिद्वार जिलाधिकारी सी० रविशंकर ने हरिद्वार जिले को अलग-अलग जॉन में बाट कर साप्ताहिक बंदी के निर्देश दिए हुए हैं। हरिद्वार नगर के व्यापारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है, इसी के चलते आज हरिद्वार नगर के व्यापरियों ने बाजार में सोशल डिस्टेंस के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक की। कोरोना की रोकथाम को लेकर लिए गए जिला प्रशासन के निर्णय हरिद्वार नगर में साप्ताहिक बंदी बुधवार का समर्थन करते हुए जिला प्रसाशन के सहयोग का निर्णय लिया। 
हरिद्वार के व्यपारियो से बाजार न खोलने की अपील की, सभी से मास्क का उपयोग करने सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील करते हुए सरकारी गाइडलाइन का पालन करने की मांग की। साथ ही साप्ताहिक बंदी वाले दिन जिला प्रसाशन से बाजारों को सेनेटाइज करने की मांग की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष महानगर व्यापार मंडल सुनील सेठी, युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय त्रिवाल, हरिशंकर, योगेंद्र बंसल, ऋषभ कुमार, दिशांत शर्मा, राजेश सुखीजा, अमित गोयल व विनोद गिरी आदि व्यापारी उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours