हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में रविदास मंदिर में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा संत रविदास की मूर्ति को खंडित कर दिया है। जिस पर ग्रामीण ने जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली के एस एस आई अभिनव शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी जुटाई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस के नई मूर्ति के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और पुलिस ने राहत की सांस ली है। वही मौके पर मौजूद एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में अज्ञात शरारती तत्व द्वारा रविदास की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours