हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। गुरूकुल कांगडी विश्व विद्यालय के योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के अन्तर्गत शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ० शिव कुमार चौहान को शिवाजी यूनिवर्सिटी कोलाहपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल ई-कान्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजक मण्डल के लेफ्टिनेंट० डाॅ० महेन्द्र कदम पाटिल ने पत्र भेज कर यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के कोलाहपुर स्थित शिवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा कोविड के कारण देश की बदली स्थिति पर चर्चा करने के लिए नेशनल ई-कान्फ्रंेस का आयोजन दिनांक 10.07.2020 से 11.07.2020 तक किया जा रहा है जिसमे शारीरिक शिक्षा एवं खेल जगत के मूर्धन्य विद्वान ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी विरधवाल खाडे, तमिलनाडू की रिसर्च साईटिस्ट अर्लुमोझी सरवानन, जम्मू-कश्मीर की युवा एवं खेल कार्यक्रम निदेशक डाॅ. मौसमी वर्मा, फिजिकल एजूकेशन एवं स्पोटर्स एसोशियसन के अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप देशमुख सहित डाॅ० शिव कुमार चौहान आदि उदघाटन एवं समापन सत्र मे बदलते परिवेश में खेल तथा शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत करेगे। उत्तराखण्ड से एकमात्र डाॅ० शिव कुमार चैहान को इस ई-कान्फ्रेंस मे विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस नेशनल कान्फ्रेंस का उदघाटन महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मन्त्री उदयजी सामन्त द्वारा किया जायेगा। उत्तराखण्ड से एकमात्र डाॅ० शिव कुमार को यह आमंत्रण मिलने पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चैहान, कुलपति प्रो० रूपकिशोर शास्त्री, डीन, योग एवं शारीरिक शिक्षा प्रो० आर०के०एस० डागर, प्रो० ईश्वर भारद्वाज एवं गुरूकुल परिवार के सदस्यों ने बधाई दी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours