हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा हैं। आए दिन यह अवैध कच्ची शराब बनाने वाले माफिया पुलिस को चुनौती देते हुए क्षेत्र में धड़ल्ले से इसका व्यापार कर रहे हैं। मगर भिक्कमपुर चौकी पुलिस इन अवैध कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने वाले माफियाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। बात अगर संबंधित विभाग आबकारी विभाग की जाए जो स्पेशल अवैध कच्ची शराब व नशीले मादक पदार्थों के लिए बना है।
तो इस विभाग की कार्रवाई लक्सर में नजर नहीं आ रही है। वही लक्सर पुलिस दावे तो बड़े-बड़े कर रहती है मगर वह धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। बरहाल देखना यह होगा कब तक लक्सर पुलिस इन अवैध कच्ची शराब के कारोबार करने वाले माफियाओं पर अंकुश लगा पाएगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। देर रात इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर भिक्कमपुर चौकी पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ सरदारा पुत्र बारू कश्यप निवासी भोगपुर को धर दबोचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours