हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार सी० रविशंकर की उपस्थिति में आज भेल कन्वेंशन हाॅल में घर-घर सर्वे के लिए गठित टीम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी  सरेाज नैथानी द्वारा प्रशिक्षित किया गया, जिलाधिकारी द्वारा जिले में नोवल कोरोनावायरस COVID-19 से अधिकांश लोगों को सुरक्षित रखे जाने के लिए इस सर्वे को कराया जा रहा है, जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को इस सर्वे में कवर करना हमारा लक्ष्य है, सर्वे कर डाटा संकलन तक हमारा कार्य सीमित नहीं हम सभी को मिलकर ऐसे संवेदन शील लोगों को समस्या से पूर्व ही सुरक्षा प्रदान कराना तथा जीवन बचाना है, जिस टीम द्वारा किया जाना है, उसकी सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय तथा उन्हें कोरोना वाॅरियर्स के रूप में सम्मानित किया जायेगा, जिलाधिकारी ने इस आपदा की स्थिति में हर व्यक्ति के कार्याे को महत्वूपर्ण बताया किसी भी अधिकारी कर्मचारी की सही समय पर सजगता दिखाने से किसी एक व्यक्ति की भी जान बचती है, तो वह कोरोना वारियर्स है, सभी को इस प्रशिक्षण को गम्भीरता से सीख कर कार्य करना चाहिए, सर्वे करते समय बताये जा रहे सुरक्षा के उपायोें और किट का इस्तेमाल आवश्यक करें, हमारे आस-पास ऐसी कई श्रेणी हैं।
जो नोवल कोरोना वायरस COVID-19 के प्रति ज्यादा संवेदनशील है, सर्वे करने वाली टीम को हाई रिस्क में आने वाले सभी सम्भावितों को तलाश कर पहले से सूचना देने होगी, विशेष रूप से  बुजुर्ग, बच्चों एवं बीमार और कमजोर व्यक्तियों को नोवल कोरोनावायरस COVID-19 संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए घर-घर सर्वे के लिए आज से आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा सुपरवाइजर सहित स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के कार्मिकों को सर्वे किस प्रकार किया जाना है, यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जिलाधिकारी ने पूरे जनपद को इस सर्वे में शामिल करते हुए 25 घर प्रति टीम का लक्ष्य दिया, यह चिकित्सा, शिक्षा, बाल विकास, ग्राम विकास सहित कई अन्य विभागों को संयुक्त रूप से करते हुए 30 जून तक समाप्त करें, सर्वे टीम को अपने क्षेत्र की गर्भ वती महिलाओं की डिलीवरी तिथि से 15 पहले गर्भवती महिला का नोवल कोरोनावायरस COVID-19 टेस्ट कराने के लिए सूचना देने अनिवार्य होगा, गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक अस्पताल के चक्कर लगाने से बचने के लिए प्रेरित करना होगा, इसके अलावा टीबी, मधुमेह, कैंसर, हाईपर टेंशन, डायलिसिस या अन्य किसी वजह से बीमार व्यक्ति को चिन्हित कर सूचना देनी होगी, साथ अपनी जानाकारी में उस व्यक्ति का किस संस्थान में उपचार चल रहा है, यह भी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी, सर्वे में लगे प्रत्येक कोरोना वाॅरियर का रैपिड टेस्ट कराया जायेगा, इस अवसर अपर जिलाधिकारी हरिद्वार कृष्ण कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, रेडक्रास से नरेश चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours