हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। खुद की जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी बचाने वाले संविदा स्वास्थ कर्मियों की परवाह के लिए कांग्रेसी मुखर हो गए हैं।कांग्रेसियों ने मांग की है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का बीमा होना चाहिए। सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि राजकीय अस्पताल में तैनात संविदा कर्मियों की सुरक्षा की दृष्टि से उनका बीमा और उनकी नौकरी रेगुलर करवाई जानी चाहिए। बताया कि राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में कोविड वार्ड बनाया गया है। जिसमें अधिकतर संविदा कर्मियों को कार्य पर लगाया गया है। संविदा कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना से पीड़ित मरीज़ों की देखरेख कर रहे हैं। इस बीच कोई भी कर्मचारी महामारी की चपेट में आ गया तो उनके परिवारों की मदद के लिए कोई ठोस कदम सरकार द्वारा नही उठाये गए हैं। ऐसे में कांग्रेस संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के दृष्टिगत उनके बीमा और उन्हें नौकरी में रेगुलर करने की मांग करती है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा,पूर्व प्रदेश सचिव अरविन्द जैन व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप जैन आदि मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours