हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष दानिश खान के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं विधायक नवीन दुम्का समेत तमाम सामाजिक संगठन राजनीतिक संगठन एवं पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त कर शोक संवेदना जताई। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष दानिश खान के असामयिक निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त है इधर लालकुआं  के विधायक नवीन दुम्का समेत तमाम सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों ने भी दानिश खान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष दानिश खान का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था पत्रकार हितों के लिए हमेशा संघर्षशील एवं नवोदित पत्रकारों के मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत दानिश खान पत्रकारिता जगत में एक जानी मानी शख्सियत थे। वह पत्रकारिता जगत में प्रवेश करने वाले नवोदित पत्रकारों का भी हमेशा उत्साहवर्धन किया करते थे और युवा पत्रकारों में विशेष लोकप्रिय थे अधिकांश युवा पत्रकार दानिश खान को अपना प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक मानते थे। दानिश खान के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया आदि संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्ति की है इधर लाल कुआं क्षेत्र के विधायक नवीन दुमका पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट संध्या डालाकोटी हरेंद्र बोरा नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र खंनवाल आदि ने दानिश खान के निधन को पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है इधर जनसत्ता के स्टेट प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडे ने देहरादून से दूरभाष पर अपने शोक संदेश में कहा कि पत्रकार दानिश खान जन पक्षीय पत्रकारिता के धनी थे उनके निधन का समाचार सुनकर वह बेहद दुखी हैं और परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours