हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हेल्पिंग हैंड्स टीम ने जटवाड़ा पुल बस्ती जुग्घी झोपडी में बसे सभी जरूरतमंद परिवारों को साबुन, सैनिटाइजर, बिस्किट व केले वितरित किए गए हैं। लॉकडाउन के पांचवें चरण में भी संस्था टीम द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि सभी जरूरतमंदो तक जरूरत की हर चीज पहुंच सके। वहीं संस्था उपाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर लगातार जनहित में कार्यों को किया जाता रहा है। जिसमें लॉकडाउन के साथ ही निर्धन असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना भी प्रमुख है। उन्होंने बताया कि देश में लॉकडाउन घोषित होते ही उनकी संस्था लगातार जरूरतमंदों की सेवा कर रही है। जिसमें प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। और संक्रमित वायरस से संस्था ने लोगों को जागरूक भी किया है। जिससे वह अपना बचाव कर सकें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस एक संक्रमित बीमारी है। जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से हो सकती है। जिससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का होना बहुत ही आवश्यक है। और बाहर निकलते समय एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी जरूर बनाएं। त्रिलोक सिंह ने कहा कि आज भी संस्था ने निर्धन लोगों के बीच में जाकर उनके परिवारों में साबुन, सैनिटाइजर, बिस्किट और केले वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की सेवा करना है और संस्था की टीम जिससे ईमानदारी के साथ निभा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार सरकार की गाइड लाइनों का प्रचार भी संस्था द्वारा किया जा रहा है। और कोरोनावायरस से बचने के उपाय भी लोगों को बताए जा रहे हैं। इस अवसर पर सस्था अध्यक्ष अमित जांगिड़, मीडिया प्रभारी अभिनव भटेजा, पंकज जैनर, रवि कश्यप, जोगेंद्र त्यागी, इंद्रपाल वर्मा, विकास मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours