हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी ली गयी। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने लॉकडाउन के दौरान कर्तव्यपरायणता के साथ ड्यूटी करने पर जनपद के समस्त पुलिसबल की सराहना की एवं इसी प्रकार आगे भी जारी रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने, समय समय पर खुद को सैनिटाइजर करने एवं अपने आस पास साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वारंटाइन में रह रहे लोगों पर निगरानी रखने एवं सार्वजनिक स्थानों में सोशल डिस्टनसिंग का पालन कराने, आमजन को मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने हेतु जागरूक करने एवं लॉकडाउन, क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधि० कर्म० गणों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करना, कोरोना वायरस के सम्बन्ध में आमजन को जागरुक करना, जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करना अपनी प्राथमिकता बताई। सम्मेलन के उपरांत मासिक अपराध गोष्ठी लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में घटित अपराधों एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे नेपाली, बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, फड़-फेरी वालों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के शत प्रतिशत सत्यापन किया जाये तथा लंबित विवेचनाओं की शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours