हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वर्तमान समय में कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण प्रबंधन के दृष्टिगत पुलिस कार्मिकों एवं जनता के व्यक्तियों द्वारा कड़ी मेहनत एवं अत्यंत उत्साह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर आज दिनांक 09 जून 2020 का पुलिस CORONA WARRIOR  चुना गया है। वर्तमान में विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण के दौरान फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार में तैनात फायर सर्विस चालक शंकरचंद रमोला के द्वारा दिनांक 28 मार्च 2020 से लगातार फायर सर्विस वाहन की मदद से हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में स्थित आइसोलेशन वार्ड, क्वारनटाइन सेंटर, चेक पोस्टों आदि में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है सैनिटाइजेशन कार्य के दौरान मौके पर मौजूद सभी व्यक्तियों को सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं नियमित रूप से फेस मास्क धारण करने हेतु भी जागरूक किया जा रहा है उनके द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु कुशलतापूर्वक एवं अथक परिश्रम से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। लॉक डाउन के दौरान एसपीओ भोला शर्मा द्वारा शिवमूर्ति, मायापुर, ऋषिकुल क्षेत्र मे निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए एसपीओ के रूप मे फल, सब्जी, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानो बैको मे सोशल डिस्टेन्शिग का पालन करवाने हेतु पुलिस का सहयोग किया गया, दूसरी ओर जनता के लिए आवश्यक सेवाऐ जैसे मेडिकल, कच्चा राशन व प्रवासी मजदूरो को भोजन की सुविधाएं उपलब्ध कराने मे भी महत्वपूर्ण योगदान दिया गया तथा लाकडाउन के दौरान 51 दिन तक भोजन रोजाना 300 लोगो को तथा जो यात्री होटलों में फंसे हुए थे उनको सुबह शाम का भोजन की व्यवस्था की गई, लोगों को सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने के लिए जागरूक और जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे उनको मास्कवितरण सेनिटाइजर वितरित करने  में पुलिस का सहयोग किया गया। जिसके फलस्वरूप एसएसपी हरिद्वार द्वारा फायरमैन शंकरचंद रमोला एवं एसपीओ भोला शर्मा निवासी शिव मूर्ति चौक कोतवाली नगर को CORONA WARRIOR से सम्मानित किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours