हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट हरिद्वार इकाई द्वारा कश्यप घाट पर विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था के अध्यक्ष अखिलेश पोखरियाल महासचिव अरुण कश्यप, उपासना तपेश्वर, वीरेंद्र चड्ढा, गगन शर्मा, नौशाद अली, सलीम खान, राव बुरहान  राजपूत ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अलग-अलग किस्म के पेड़ पौधे लगाए गए। अध्यक्ष अखिलेश पोखरियाल ने कहा की पर्यावरण के संरक्षण की जिम्मेदारी का दायित्व भारत में रहने वाले एवं विश्व में रहने वाले प्रत्येक व्यक्तियों को अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत समझना चाहिए। वही महासचिव अरुण कश्यप ने कहा कि पर्यावरण प्रकृति का उपहार है एवं श्रृंगार है इसलिए हम सभी को विशेष रूप से इसके संरक्षण पर विचार करना चाहिए और प्रतीक व्यक्तियों को कम से कम एक एक पौधा अपने नाम से लगाना चाहिए। उसकी देखभाल भी करनी चाहिए ताकि आने वाली नस्लों तक यह यादगार बन सके। उपासना तेश्वर ने कहा है कि स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट का हमेशा ये प्रयास रहेगा कि हर वर्ष  इसी तरह पेड़ पौधे लगाए जाएं ताकि हमारा देश राज्य जिला हरियाली से और खुशियों से भरा रहे। वीरेंद्र चड्ढा ने कहा है कि हमारी स्टेट यूनियन की ओर से यह एक छोटी सी कोशिश है जिससे पृथ्वी के श्रंगार में वृद्धि का कारण बन सके। प्रदेश सचिव गगन शर्मा ने कहा है कि इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम से कम एक-एक पौधे अपने प्रत्येक पदाधिकारी के नेतृत्व में लगवाएं साथ ही 1 साल तक उसकी देखभाल करना भी जिम्मेदारी समझे। गगन शर्मा ने कहा है कि इन लगाए गए पेड़ पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी मैं लेता हूं। इन्हें समय पर पानी की पूर्ति उनकी देखभाल मे स्वयं करूंगा।  गगन शर्मा ने कहा की और लोग  भी इस बात का  ध्यान  रखे और लोगों को भी जागरूक करे। नौशाद अली सलीम खान बुरहान ने कहा है कि पेड़ लगाए और पर्यावरण को बचाएं और देश की जनता से भी अपील है राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम से कम एक एक पौधा जरूर लगाएं क्योंकि पर्यावरण प्रकृति का उपहार है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours