हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कोरोना काल में भी खनन माफियाओं के हौसलें बुलंद है। अवैध खनन की आड़ में इन माफियाओं ने किसानों के खेत तक खोद डाले है। गुस्साए ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लक्सर तहसील परिसर में खनन माफियाओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की और किसानों ने एसडीएम से सख्त कार्यवाही करने की गुहार भी लगाई है। लक्सर तहसील में पहुँचे इन किसानों का आरोप है कि उनके गाँव से सटी बाणगंगा नदी में खनन किया जा रहा है। खनन माफियाओं ने नदी खोदने के साथ ही उनके खेतो में भी जेसीबी उतार सारे खेत खोद डाले, शिकायत करने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और मशीनों को रुकवा दिया, मगर टीम के जाते ही खेतो में फिर से मशीन गराजने लगी, खेत खुद जाने से किसानों को बरसात में बाढ़ का खतरा सताने लगा है। उनकी माँग है कि प्रशासन खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे। वही लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक टीम को मौके पर भेज दिया एसडीएम का कहना है कि गाँव मे शासन स्तर से खनन के पट्टे आवंटित किए गए है। पट्टा स्वामियों को अपने पट्टे की बाउंड्री में ही जेसीबी से खनन सामग्री उठाने की परमिशन दी गई है। टीम को मौके पर भेज दिए गया है। यदि कही कोई भी किसानों के खेत खोदते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours