हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई थी, जिनको देर रात आनन-फानन में कब्रिस्तान में दफना दिया गया था, क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया और किसी ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी हरिद्वार को कर दी। मौके पर पहुंचे लक्सर नायब तहसीलदार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती की मौत हो गई थी, जिनको ग्रामीणों ने दफना दिया था जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार कब्रों से शवों को निकाला जा रहा है और पंचायत नामे की कार्रवाई की जा रही है, वही मौके पर पहुंचे एस०आई बृजपाल सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती की मौत हो गई थी, जिन्हें कब्रों में दफना दिया गया था अब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शवों को कब्रों से निकालकर पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है, और पीएम रिपोर्ट में जो भी तत्व सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours