हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोशनाबाद में गोलीकांड का एक मामला सामने आया है।जहां एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के ऊपर गोली चला कर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी घटनास्थल से फरार होने का प्रयास करने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। और घायल व्यक्ति को चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। वही सीओ सदर विरेंद्र दत्त डोभाल ने बताया कि गाँव रोशनाबाद में गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसके चलते थानाध्यक्ष सिडकुल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त हथियार व कारतूस भी आरोपी के पास से बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 307 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours